Home | cooperative | राज्य | मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्‍तर हिस्‍सों में 9 जनवरी तक हल्‍की वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्‍तर हिस्‍सों में 9 जनवरी तक हल्‍की वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

NPIC 202216142321 300x300
@IMDWeather

दिल्ली I 6 जनवरी I मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के पश्चिमोत्‍तर हिस्‍सों में 9 जनवरी तक हल्‍की वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अगले पांच दिनों में देश के उत्‍त्‍री भागों में शीतलहर जारी रहने की संभावना से इन्‍कार किया है। उत्‍तरप्रदेश, पश्चिमी मध्‍यप्रदेश और गुजरात को छोडकर देश के अधिकतर पश्चिमोत्‍तर हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। अगले 24 घंटों में उत्‍तर और मध्‍यवर्ती हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ के कुछ इलाकों में शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!