Home राज्य घटिया सामग्री से हो रहा सीसी सड़क का निर्माण

घटिया सामग्री से हो रहा सीसी सड़क का निर्माण

02 480 300x225

चितलवाना/जालोर I डिजिटल डेस्क I 5 जनवरी 2022 । एक ओर सरकार एवं अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्या में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते है लेकिन चितलवाना पंचायत समिति में विकास अधिकारी की सह के चलते ग्राम विकास अधिकारी अपनी हठधर्मिता से बाज नही आ रहे है। ऐसा मामला सांगड़वा ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से सीसी सड़कों के निर्माण करवाने को लेकर सामने आया हैं । जिसमें ग्राम विकास अधिकारी की ओर घटिया सामग्री का उपयोग करने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनी सीसी सड़क निर्माण कार्य की सामग्री भी कहीं दूर से लाई जा रही है जिसमें मानकों के अनुसार न तो सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है और ना ही अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में लाखों रुपए से निर्मित सड़क बनने के कुछ ही दिन बाद टूट जाएगी। ग्रामीणों ने मापदंड़ो को दरकिनार कर बनी सीसी सड़कों के निर्माण कार्या की जांच की मांग की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!