Home राज्य श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई 5 दिसम्बर तक जालोर दौरे पर

श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई 5 दिसम्बर तक जालोर दौरे पर

जालोर 1 दिसम्बर। राज्य के श्रमराज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 5 दिसम्बर तक जालोर दौरे पर रहेंगे। जहां वे प्रशासन गावों के संग अभियान सहित विभिन्न  कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे 2 दिसम्बर को सुबह 7ः30 बजे जोधपुर से रवाना होकर 11 बजे निम्बाउ पहुचेंगे। वहां से वे सांचौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा करते हुए सांचौर पहुचेगे जहां वे रा़त्र विश्राम करेगे। 3 दिसम्बर को सुबह 7 बजे जोधपुर से रवाना होकर 11 बजे विरामी पहुचेगे जहां वे सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। वे 1 बजे विरामी से रवाना होकर 3 बजे सांचौर पहुचेगे। 4 दिसम्बर को सुबह 10 बजे सांचौर से रवाना होकर के रोहीदो की ढाणी वालेरा में 11 बजे व रिडका चितलवाना में 12ः15 बजे प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत विद्यालय का शुभारम्भ करेंगे। वे रिडका से दोपहर 1ः15 बजे रवाना होकर 1ः30 बजे साकरिया पहुचेंगे जहां वे उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में क्रमोन्नत विद्यालय का शुभारम्भ करेंगे। वे साकरिया से दोपहर 2ः30 गजे रवाना होकर 7 बजे सांचौर विधानसभा का दौरा करते हुए सांचौर पहुचेंगे फिर रात्रि विश्राम सांचौर में करके 5 दिसम्बर को सवेरे 10 बजें बाड़मेर के लिए रवाना हांगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!