Home जयपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नई पहल, पेंशन योजनाओं का किया सरलीकरण, जनाधार से जुड़ते ही पेंशन आवेदन होंगे स्वीकृत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नई पहल, पेंशन योजनाओं का किया सरलीकरण, जनाधार से जुड़ते ही पेंशन आवेदन होंगे स्वीकृत

जयपुर, 2 अक्टूबर। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रक्रिया को सरल और त्वरित करने की पालना करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं  को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि  विभाग ने एक आदेश जारी कर गांधी जयंती से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में अब जनाधार से जुड़ते ही भुगतान की प्रक्रिया लागू कर दी है। इसके तहत लाभार्थी को आवेदन करते ही जनाधार के माध्यम से जुड़ा होने पर अन्य किसी तरह की औपचारिकता करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आवेदन स्वतः स्वीकृत हो जायेंगे। इसके उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान कार्यवाही प्रारम्भ हो जाएगी।
इससे वृद्धजन, एकलनारी, निशक्तजन संबंधित राष्ट्रीय एवं राज्य पेंशन योजनाओं में आवेदन करने वाले लाखों लोग लाभान्वित होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!