Home राज्य 8 सालों से बंद सहकारी समिति में ऋण वितरण

8 सालों से बंद सहकारी समिति में ऋण वितरण

सहकारिता विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते रणादेर गांव में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समिति मे 8 सालों से ठप पड़ी है ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण योजना 

जालोर 13 सितम्बर 2021 । डिजिटल डेस्क । जिले मे सहकारिता विभाग मे कार्यरत अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा चितलवाना के कार्यक्षेत्र की रणोदर ग्राम सेवा सहकारी समिति में पिछले 8 सालों से ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण व्यवस्था बंद पड़ी है। खास बात यह है कि 8 सालों में सहकारी समिति में फसली ऋण वितरण को चालू करवाने में किसी ने भी जहमत नहीं उठाई। इसी का नजीता क्षेत्र के किसानों को उठाना पड़ रहा है। ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकारी साख सुविधा बंद होने के कारण क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज व फसली ऋण लेने के लिए वंचित होना पड़ता है। इसके अलावा फसल बीमा योजना सहित सहकार जीवन सुरक्षा बीमा एव अन्य सहकारी योजनाओं का लाभ सरकार व जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये के कारण किसानों को नहीं मिल पा रहा है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!