Home राज्य प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

जालोर 10 सितम्बर। जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा की उपस्थिति में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के संदर्भ में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।
कार्यशाला में जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में अधिक से अधिक ग्रामीण जन को लाभान्वित किया जावें। अभियान के दौरान ग्रामीणों के जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र, आवासीय पट्टे, लंबित पट्टे, घुमंतु समुदायों के आवासीय पट्टे, परिसंपतियों का रजिस्टर संधारण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी वार्षिक कार्य योजना, पेंशन प्रकरण, जनता जल योजना एवं सिंगल फेस ट्यूबवेल के रख-रखाव की शिकायतों एवं निस्तारण जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाया जाना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान शिविरों में ग्रामीण जनता को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, विभागीय ट्रेनर अधिशाषी अभियंता सोमस्वरूप शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी अजयपाल चौहान सहित ब्लॉक स्तरीय विकास अधिकारी एवं कार्मिकों ने भाग लिया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!