Home राज्य सेवानिवृत्ति पर व्यवस्थापक को दी गयी विदाई

सेवानिवृत्ति पर व्यवस्थापक को दी गयी विदाई

जालोर 1 सितम्बर 2021 । जिले के धानसा ग्राम सेवा सहकारी समिति में कार्यरत व्यवस्थापक जवाराम परमार के सेवानिवृति पर मंगलवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक, शाखा-रामसीन में विदाई दी गई। शाखा प्रबन्धक हरीश कुमार, मनीष कुमार एवं ऋण पर्यवेक्षक रपाराम ने उन्हें माला व साफा पहनाकर विदाई दी । इस मौके पर सेवानिवृत ऋण पर्यवेक्षक किस्तुराराम, सेवानिवृत व्यवस्थापक तेजसिंह राठौड़, नन्दकिशोर सहित व्यवस्थापक गण अमराराम, हकाराम, जोराराम, जेठाराम व नितिराजसिंह भाटी आदि मौजूद थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!