Home | cooperative | बाड़मेर | रामसीन व्यवस्थापक राठौड़ के सेवानिवृत्त होने पर किया स्वागत

रामसीन व्यवस्थापक राठौड़ के सेवानिवृत्त होने पर किया स्वागत

रामसीन 5 जुलाई 2021। कस्बे में स्वागत व आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस गंगासिंह परमार, पूर्व प्रधान खंगारसिंह परमार, भूमि विकास बैंक के पुर्व अध्यक्ष बागसिंह पूनंककल्ला व सरपंच चंद्रवीरसिंह परमार, केन्द्रीय सहकारी बैक जालोर के शाखा प्रबंधक हरीश कुमार उपस्थित थे । यह समारोह सत्यनारायण ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक तेजसिंह राठौड़ के सेवानिवृत्त पर किया गया । समारोह में तेजसिंह राठौड़ द्वारा अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हरीश कुमार मेघवाल ने बताया कि आपके बचे हुए समय में अच्छे स्वास्थ्य उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । व्यवस्थापक तेजसिंह राठौड़ ने सेवाकाल में पूरे स्टाफ द्वारा सहयोग की सराहना की । इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!