Home | राज्य | 24 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 3849 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण 

24 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 3849 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण 

बाड़मेर, 27 मई। जिले की शिव, चौहटन एवं गड़रारोड़ तहसीलों के अभाव ग्रस्त गांवो में पशुधन के संरक्षण के लिए 24 चारा शिविर खोले जाएंगे। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि संवत 2077 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमांत कृषकों द्वारा अभव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण हेतु शिव, चौहटन एवं गडरारोड तहसील क्षेत्रों मे कुल 24 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 2711 बड़े एवं 1138 छोटे पशुओं सहित कुल 3849 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा।
जिला ने शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम भंवरीसर एवं तालों का गांव, चौहटन तहसील क्षेत्र में सेवरों की बस्ती, बांकाणा एवं रामजी की ढाणी तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में रोहिडाला, मुनाबाव, रोहिडाला, बालाकर, पीथाकर, दूधोड़ा, रामदेव नगर, मौसेरी, भूणी, समद का पार, हरसाणी, केलनली, आचारनियांे की ढाणी, फांगली, हरसाणी, खारची, जैसिन्धर गांव, बाण्डासर एवं डाबड ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!