Home | cooperative | राज्य | चक्रवात को लेकर पेट्रोल पंपों व एलपीजी गैस वितरकों को रिजर्व स्टॉक के निर्देश

चक्रवात को लेकर पेट्रोल पंपों व एलपीजी गैस वितरकों को रिजर्व स्टॉक के निर्देश

जालोर 17 मई। जिला रसद अधिकारी ने आगामी दिनों में जिले में ताऊ ते चक्रवात (साइक्लोन) तूफान की संभावना को देखते हुए समस्त पेट्रोल पंपों व एलपीजी गैस वितरकों को रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश दिये है। जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में ताऊ ते चक्रवात (साइक्लोन) तूफान से जालोर जिले में तेज हवा, आंधी, तूफान एवं भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिले के समस्त पेट्रोल पंपों को 100 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर डीजल तथा एलपीजी गैस वितरकों को 50 गैस सिलेण्डरों का रिजर्व स्टॉक तूफान अवधि के दौरान रखने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!