Home राज्य जिला कलक्टर ने कोरोना के प्रति जनजागरूकता के स्टीकर का किया विमोचन

जिला कलक्टर ने कोरोना के प्रति जनजागरूकता के स्टीकर का किया विमोचन

जालोर 20 अप्रेल। राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जारी जन जागरूकता स्टीकर का विमोचन किया। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी धीरज दवे ने बताया कि ‘‘राजस्थान सतर्क है’’ की थीम पर आधारित स्टीकर के माध्यम से मास्क और दूरी……, बचाव के लिए जरूरी…. तथा कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा घातक है, का संदेश प्रचारित करते हुए मास्क पहनने, हाथ धोने तथा दो गज की दूरी बनाये रखने का संदेश दिया है। स्टीकर के माध्यम से मास्क तथा दूरी के बीच संक्रमण के खतरे को ग्राफिक्स के माध्यम से दर्शाया है वही मुख्यमंत्री द्वारा 30 अप्रेल, 2021 तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने की भी अपील की गई है। उक्त स्टीकर सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं सरकारी कार्यालयों में लगाकर जन जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के प्रति जन जागरूकता एवं वैक्सीनेशन के अपील वाले स्टीकर के विमोचन में अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, प्रशिक्षु आई.ए.एस. गिरधर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!