Home राज्य महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का समय परिवर्तित

महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का समय परिवर्तित

जालोर 19 अप्रेल। राज्य सरकार द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय परिवर्तित किया गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय तुरन्त प्रभाव से प्रातः 6 बजे से मध्यान्ह 1 बजे तक (विश्राम काल सहित) का निर्धारित किया गया है। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्यस्थल छोड सकता है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 15 जुलाई तक अथवा मानसून आने तक जो भी पहले हो, तके लिए प्रभावी रहेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!