Home | cooperative | राज्य | नॉन एनएफएसए परिवारों को गेहूं एवं चना का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी तक

नॉन एनएफएसए परिवारों को गेहूं एवं चना का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी तक

जालोर 10 फरवरी। जिले में नॉन एनएफएसए परिवारों को एक मुश्त 10 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति एवं 2 किलो साबुत चना प्रति परिवार का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी तक किया जायेगा। जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि राज्य के खाद्य सचिव नवीन जैन के निर्देशानुसार राशन वितरण पोस मशीन के माध्यम से होगा जिसके लिए लाभार्थियों को जन-आधार या आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार गेहूं एवं चना बांटते समय मोबाइल पर लाभार्थी का आधार या जन-आधार नंबर डालने पर ओटीपी प्राप्त होने पर ही राशन का वितरण कर सकेगा। अगर किसी लाभार्थी का जनाधार या आधार में दर्ज मोबाइल नंबर बदल गया है तो उसी समय नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा कर उस पर ओटीपी प्राप्त कर अपना राशन ले सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!