Home राज्य जिले में नए आधार केन्द्र खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

जिले में नए आधार केन्द्र खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

जालोर 6 फरवरी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जिले में सरकारी परिसर में संचालित ई-मित्र कियोस्कों से नए आधार केन्द्र खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में आधार नामांकन केन्द्रों की कमी के कारण ग्रामीणों को आधार नामांकन एवं अपडेट में आ रही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से जिले में सरकारी परिसर में संचालित ई-मित्र कियोस्कों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। वर्तमान में जिले में 73 आधार नामांकन केन्द्र संचालित है। उन्होंने बताया कि आधार नामांकन केन्द्र से वंचित जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधार नामांकन केन्द्र खोलने के लिए सरकारी परिसर में संचालित ई-मित्र कियोस्क के योग्यता धारक आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त ओवदनों पर प्राथमिकता से आधार केन्द्र खुलवाने के लिए कार्यवाही की जायेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!