Home राज्य मुख्यमंत्री 5 एवं 6 फरवरी को करेंगे विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद

मुख्यमंत्री 5 एवं 6 फरवरी को करेंगे विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद

जयपुर 4 फरवरी। राज्य बजट 2021-22 को अधिक समावेशी एवं आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 5 फरवरी शुक्रवार एवं 6 फरवरी शनिवार को विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इन बैठकों में मुख्यमंत्री राज्य बजट के संबंध में सुझाव लेंगे। 
श्री गहलोत शुक्रवार दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ तथा शाम 4 बजे युवा, महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बजट पूर्व परामर्श करेंगे। 
इसी क्रम में मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 12 बजे गैर सरकारी संगठनों, सिविल सोसायटी तथा उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ तथा शाम 4 बजे किसानों, पशुपालकों एवं डेयरी संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनजाति क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट को लेकर संवाद करेंगे। इन बैठकों में संबंधित विभागों के मंत्रीगण तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!