राज्य को यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
जयपुर, 10 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज पत्र लिखकर प्रदेश में किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया खाद मुहैया कराने का आग्रह किया है। श्री गहलोत ने स्वीकृत आवंटन के अनुपात में प्रदेश को यूरिया की अपर्याप्त आपूर्ति की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है। इसके पूर्व…
