Home | cooperative | बाड़मेर | बीस हजार किसानों को 12.77 करोड़ आदान अनुदान स्वीकृत

बीस हजार किसानों को 12.77 करोड़ आदान अनुदान स्वीकृत

agriculture loan rajasthan 2014110120 sm 300x184
Demo Pic

बाड़मेर, 8 जून। जिले की सिणधरी, रामसर, पचपदरा, सेड़वा, धोरीमना, सिवाना, कल्याणपुर, धनाऊ, गडरारोड़, बाड़मेर, नोखड़ा, गुडामालानी, बायतु, गिडा, शिव, चौहटन एवं समदडी तहसील क्षेत्रों के अभाव संवत 2078 (खरीफ-ाा 2021) के फसल खराबे से प्रभावित कुल 19043 कृषकों को 12,77,46,863 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों के सूखा प्रकोप से प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2078 (खरीफ-ाा 2021) में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फसल खराबे से प्रभावित कुल 19043 कृषकों को 12,77,46,863 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होने बताया कि 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के 10574 अदर देन एसएमएफ कृषकों को 8,33,71,814 रूपये तथा 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के 8469 एसएमएफ कृषकों को 4,43,75,049 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!